गिरडीह, मार्च 15 -- जमुआ, प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, जमुआ के सहायक विद्युत अभियंता रामसुन्दर राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जल्द जमा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल 10 हजार रुपये से अधिक का बकाया है, वे अपना बकाया बिल ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से शीघ्र जमा कर दें। ऐसा नहीं करने पर विभाग द्वारा उनका विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया जाएगा तथा विभागीय नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित शिविर (कैंप) में भी उपभोक्ता अपना बकाया बिजली बिल जमा कर सकते हैं। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन पूर्व में विच्छेदित है, वे कार्यालय से आरसी/डीसी रसीद कटवा लें। सहायक विद्युत अभियंता ने यह भी कहा कि जिन ...