समस्तीपुर, जनवरी 3 -- कल्याणपुर। विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक हुई। सहायक विद्युत अभियंता कल्याणपुर कुणाल कुमार ने बताया कि पोषक क्षेत्र में 4800 विद्युत उपभोक्ताओं के यहां 5 हजार से अधिक विद्युत विपत्र का बकाया है। वैसे उपभोक्ता अविलंब विद्युत विपत्र का भुगतान कर दें। अन्यथा 15 दिनों के अंदर विद्युत विपत्र जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन कर दिया जाएगा। क्षेत्र के अंजना, सिमरिया भिंडी, लदौरा एवं गोपालपुर आदि गांव के उपभोक्ताओं के यहां सबसे अधिक बकाया है। विच्छेदन से बचने के लिये उपभोक्ताओं से अविलंब ही बकाया का भुगतान करने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.