दुमका, अप्रैल 8 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के कृषक मित्रों को वित्तीय वर्ष 2024-25-26 का बकाया प्रोत्साहन राशि अभी तक नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर कृषक मित्रों ने उपायुक्त दुमका के नाम पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा को लिखित आवेदन देकर प्रोत्साहन राशि को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। कृषक मित्रों ने बताया कि 20 दिनों के अंदर यदि प्रोत्साहन राशि उपलब्ध नहीं करवाई जाती है तो प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला समाहरणालय तक आमरण अनशन में बैठने अथवा कोर्ट न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर होंगे। इससे पूर्व कृषक मित्रों के द्वारा 10 फरवरी 2026 को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाने हेतु उपायुक्त को आवेदन दिया गया था। प्रोत्साहन राशि अब तक से उपलब्ध न होने की स्थिति में मंगलवार को कृषक मित्रों ने पुनः उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपा ...