काशीपुर, फरवरी 27 -- बाजपुर, संवाददाता। बकाया पैसों के विवाद में अपने ही साथी चालक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद किया है। सीओ विभव सैनी ने शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 25 फरवरी को ग्राम रतनपुरा निवासी गंगाराम ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अमन और सीता कॉलोनी गुलड़िया निवासी विशाल सागर दोनों पेशे से चालक हैं। विशाल ने अमन को प्रिंस स्टोन क्रेशर बुलाया था। यहां क्रेशर के बकाया भुगतान के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विशाल ने बेसबॉल के डंडे से अमन के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गुरुवार देर रात उसे सुल्तानपुर पट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.