बकाया पैसे मांगने पर मारपीट की, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, मई 11 -- मौहल्ला रामनगर ईदगाह के पास निवासी इशरत पत्नी रहीश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में इशरत ने बताया कि उसका बेटा कुछ बकाया पैसे मागने के लिए शेर मौहम्मद पुत्र याशीन निवासी मौहल्ला रामनगर ईदगाह के पास गया तो बेटे से गाली गलोच करने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान वह बीच बचाव करने को गई तो शेर मौहम्मद उसकी पत्नी रुकसार ने मिलकर उसके व बेटे के साथ मारपीट करने लगे। शेर मौहम्मद ने चहरे पर घुसा मार कर चोटिल कर कर दिया। बेटे को गभीर चोट आई है। पुलिस में शिकायत करने पर मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जान शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.