जमुई, मार्च 18 -- झाझा,निज संवाददाता बकाया पैसा मांगने जाने पर घर में घुसकर लाठी-डंडे,पथराव आदि के साथ मारपीट किए जाने की एक घटना सामने आई है। सोमवार रात की उक्त घटना झाझा थाना के नरगंजो,टिटहिचक की है। घटना में घायलों का स्थानीय सीएचसी में इलाज कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को आरोपित करते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों ओर के कुल छह आरोपियों को हिरासत में ले लिए जाने की बात बताई है। मामले की जांच को ले एफएसएल की टीम ड्टाी मौके पर पहुंची थी। घटना को ले एक पक्ष की बड़की हेंब्रम,पति दाहु मरांडी द्वारा बलियाडीह के सरपंच पति समेत नौ लोगों के विरूद्ध,जबकि दूसरे पक्ष की सबीना खातुन,पति मंसूर मियां द्वारा दर्जन ड्टार लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कराए जाने की सूचना है। जानकारीनुसार इस मामले में एक प...