जहानाबाद, अप्रैल 3 -- रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा थाना क्षेत्र के मुस्तीचक गांव निवासी एक व्यक्ति को उसके ससुर ने ही बकाया पैसा मांगने पर चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । घायल का इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया गया। इस संबंध में दामाद मुस्तीचक गांव निवासी मुन्ना कुमार ने अपने ससुर कल्पा थाना क्षेत्र के बुधन टाली गांव निवासी सिद्धेश्वर यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। अपने आवेदन में उसने उल्लेख किया है कि मेरी साली की शादी के समय मेरे पिता ने मेरे ससुर सिद्धेश्वर यादव को दो लाख रुपया दिया था। जब पैसा मांगने के लिए उनके पास जा रहा था तो चनधरिया मोड़ के समीप ससुर सहित चार-पांच लोगों ने घेर लिया और चाकू मार कर घायल कर दिया। पूर्व में भी उन लोगों ने पैसा मांगने पर मुझे पकड़ कर जेल भिजवा दिया था। जब एक माह बाद जेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.