प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के जाखामई गांव निवासी आकाश सोनकर ने न्यायालय में वाद दायर किया। वह शादी में फोटोग्राफी का करता है। वह अपने बकाए के चार हजार रुपये मांगने अंशू यादव के पास 27 दिसंबर 2025 को गया। तभी आरोपी ने अपने पिता के साथ जाति सूचक गालियां दीं। विरोध करने पर मारा पीटा। आरोप है उसने पुलिस को नामजद तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अंशू यादव, उसके पिता राजकुमार यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...