बकाया पैसा मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला
चंदौली, जून 2 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र में कैलाशपुरी मॉडल शाप के सामने सोमवार की देर रात शराब के नशे धुत एक अधेड़ ने बकाया पैसा मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। दुकानदार के सिर और शरीर में कई जगह चाकू से चोटें आई है। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर निवासी मुनक्का प्रसाद गुप्ता की नगर के कैलाशपुरी मोड़ के पास माडल शाप के सामने परचून की दुकान है। सोमवार की देर रात रविनगर का रहने वाला विजय गिरी दुकान पर सामान लेने पहुंचा था। इस दौरान दुकानदान ने पहले के 60 रुपये बकाया की मांग कर दी। आरोपी विजय गिरी ने कहा कि बाद में दे दूंगा। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि विजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.