पटना, जनवरी 7 -- गाड़ी का किराया नहीं देने पर एक व्यक्ति की पत्नी का फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांधी मैदान थाने में इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। छज्जूबाग के रहनेवाले एक शख्स ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि 13 नवंबर 2024 को दीघा के एक व्यक्ति से किराए पर आठ गाड़ियां ली थी। किराया का 26 हजार रुपए बकाया रह गया था। आरोप है कि पैसा नहीं देने पर उसने मोबाइल और बैंक का चेक ले लिया। मोबाइल से पत्नी का तस्वीर निकालकर एआई से एडिट किया। एडिट फोटो को आपत्तिजनक बना दिया गया है। चार जनवरी को एक अनजान नंबर से मेरे दूसरे मोबाइल पर वाट्सअप आया जिसमें एडिट फोटो था। अब धमकी दे रहे हैं कि पैसा दे दो अन्यथा इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जारी कर देंगे। इधर पत्नी और परिवार के अन्य लोग भी परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.