बोकारो, फरवरी 26 -- कथारा। सीसीएल कथारा कोलियरी से सेवानिवृत्त हुए दस कर्मचारियों ने बकाया पेंशन रिवाइज राशि भुगतान करने की मांग को लेकर जीएम को पत्र लिखा है। बताया कि चार साल से कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। जुलाई 2021 में कोयला मजदूरों का 11वां वेतन समझौता होने के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में कुछ ऐसे हैं जिनका पेंशन भुगतान 10वां वेतन समझौता के अनुसार हो रहा है। इन कर्मचारियों में बालेश्वर गोप, बीएन दत्ता, रामेश्वर गोप, दिल्केशर नोनिया, राम नारायण गोप, तुलसी गोप, लखन यादव, भुनेश्वर गोप, भगत राम, मोहसिन अंसारी आदि हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...