फिरोजाबाद, मई 13 -- प्रीपेड मीटरों का विवाद शांत होते ही विद्युत विभाग ने बिजली चोरों एवं बकाएदार उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उसी के तहत बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत गांव मुईनुद्दीनपुर में 26 घरों की बिजली सप्लाई बंद कर दी। यह लोग काफी समय से अपने बिलों का भुगतान नहीं कर रहे थे। उच्चाधिकारियों के कड़े रुख के बाद विद्युत विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई। यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता कयामुद्दीन खां ने बताया कि गांव में विद्युत उपभोक्ताओं पर लाखों रुपया बिल के रूप में बकाया होने के बाद भी उपभोक्ता जमा नहीं कर रहे। यह भी पढ़ें- क्या आपका बिजली मीटर हो गया पोस्टपेड? ऐप से चेक करने के लिए जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका 26 घरों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। पिछले दिनों प्...