शामली, मार्च 23 -- कैराना। क्षेत्र में बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूली को लेकर सख्त अभियान चलाया है। अब तक पांच हजार कनेक्शन काटे जा चुके हैं, वहीं स्मार्ट मीटर प्रणाली से राजस्व वसूली में तेजी आई है। कैराना क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा बकाया बिलों की वसूली के लिए 13 मार्च से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसडीओ अमित गुप्ता के अनुसार, अब तक करीब पांच हजार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर प्रणाली लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह पहले रिचार्ज करना होता है। बैलेंस समाप्त होने पर स्वतः बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है, जिससे बकाया की समस्या कम हो रही है। एसडीओ ने बताया कि कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई के बाद उपभोक्ता तेजी से बिल जमा कर रहे हैं। प्रतिदिन 50 से 70 लाख रुपये त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.