प्रयागराज, अप्रैल 23 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र के डेज मेडिकल इलाके में गुरुवार को एक सीमेंट पाइप फैक्टरी के ठेकेदार ने कंपनी के दफ्तर के बाहर ही अपनी कनपटी पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दु:ख की बात यह रही कि घटना के वक्त उसकी पत्नी कुछ ही दूरी पर मौजूद थी और देखते ही देखते सब खत्म हो गया।चटकहना, लवायन खुर्द निवासी 67 वर्षीय रमेश मिश्र वर्षों से इस फैक्टरी में ठेकेदारी करते थे। बताया जा रहा है कि फैक्टरी का काम इन दिनों बंद पड़ा है और रमेश का लाखों रुपये का भुगतान लंबे समय से अटका था। इसी बकाये को लेकर वह लगातार कंपनी के चक्कर काट रहे थे। बताया गया कि गुरुवार को कंपनी की ओर से भुगतान के लिए बुलाया गया था। रमेश अपनी पत्नी शकुंतला और एक रिश्तेदार के साथ फैक्टरी पहुंचे, लेकिन वहां कंपनी के जिम्मेदार लो...