हल्द्वानी, मार्च 29 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बिजली और पानी के बकाए की वसूली के लिए रविवार को भी अभियान जारी रहा। इस दौरान नोटिस के बाद भी भुगतान जमा नही करने वाले के कनेक्शन काट दिए गए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का बिल नही देने पर 38 और पानी का बिल नहीं देने पर 17 कनेक्शन टीम ने काट दिए। वहीं अब इसके बाद भी बिल नही देने वालों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार और जल संस्थान के रविशंकर लोशाली ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...