रुडकी, फरवरी 6 -- रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार को लंबे समय से बकाया बिजली बिल नहीं चुकाने वालों पर ऊर्जा निगम ने सख्त कार्रवाई कर 70 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। इन उपभोक्ताओं पर कुल मिलाकर करीब 28 लाख रुपये का बकाया चल रहा था। ऊर्जा निगम का कहना है कि बकायेदारी के कारण न सिर्फ राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि नियमित बिल भरने वाले उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है। वहीं अब वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओार है। ऐसे में निगम ने बकाया वसूली पर फोकस करना शुरू कर दिया है। इसी को देखते हुए निगम ने रामनगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बकायेदारों की पहचान की। इसमें उन लोगों को शामिल किया गया, जिन पर निगम का दस हजार से ज्यादा बकाया चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.