रुडकी, मार्च 20 -- रुड़की। ऊर्जा निगम के रामनगर क्षेत्र में बकाया वसूली अभियान के तहत विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 25 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। इन उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 1.30 लाख रुपये बकाया चल रहे थे। एसडीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बकाया चल रहा था, जिसे लेकर विभाग ने विशेष अभियान चलाया। टीम ने सुनहरा क्षेत्र में पहुंचकर बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बकाया नहीं देने पर 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। कार्रवाई के दौरान उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान 11 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी, जिसके बाद उनके कनेक्शन दोबारा जोड़ दिए गए। शेष उपभोक्ताओं को जल्द भुगतान न करने पर आगे भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम राजस्व वसूली को लेकर पूरी तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.