लखनऊ, सितम्बर 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुपालकों के बकाये दुग्ध मूल्य भुगतान में देरी पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभागीय अफसरों को जमकर फटकार लगाई है। सोमवार को प्रदेश के सभी दुग्ध संघों के अध्यक्षों और महाप्रबंधकों के साथ बैठक के दौरान पशुधन मंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए लखनऊ, मेरठ और मुरादाबाद के महाप्रबन्धकों को बकायों का तत्काल भुगतान कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

बकाया भुगतान की सख्त व्यवस्था उन्होंने कहा है कि हर माह नियमित रूप से भुगतान किया जाए और बकाए भुगतान के लिए जो धनराशि शासन द्वारा दी जा रही है, उसका व्यय कहीं और न करके सिर्फ किसानों के दुग्ध मूल्य भुगतान में ही किया जाए। श्री सिंह ने कहा कि किसी भी योजना में लक्ष्य प्राप्ति या विलम्ब होने पर संबंधित का तत्काल वेतन रोक दिया जाएगा। श्री सि...