जमुई, मई 1 -- जमुई । कार्यालय संवाददाता जमुई जिला प्रशासन ने सरकारी राजस्व की क्षति पहुँचाने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। जिला परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के माध्यम से जिले के 15 बड़े बकायादार वाहनों को तत्काल प्रभाव से काली सूची में डाल दिया गया है। यह कार्रवाई उन वाहन स्वामियों पर की गई है जिन्होंने विभाग द्वारा बार-बार दिए गए नोटिस और सूचनाओं के बावजूद अपने अनिवार्य कर का भुगतान नहीं किया। विभागीय आदेश के अनुसार, इन सभी वाहनों को पूर्व में पंजीकृत डाक के माध्यम से विधिवत नोटिस जारी किए गए थे और मोबाइल के माध्यम से भी उनसे संपर्क साधकर बकाया कर जमा करने का अनुरोध किया गया था। लंबे समय तक प्रतीक्षा करने और वाहन स्वामियों द्वारा इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम न उठाए जाने के कारण व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.