वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी। वीडीए प्रशासन ने बुधवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें तीन दुकानें सील की गईं। वीडीए प्रशासन के अनुसार इन्हें कई बार नोटिस दी गई इसके बावजूद बकाया जमा न करने पर कार्रवाई की गई। प्राधिकरण का इंग्लिशियालाइन स्थित जवाहर लाल नेहरू व्यावसायिक परिसर स्थित दुकान संख्या 64 एवं 65 पर 10 लाख रुपये बकाया है। तो दुकान संख्या 22 पर 8 लाख रुपये, दुकान संख्या 125 एवं 126 पर साढ़े पांच लाख रुपये का बकाया है। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि 15 दिन में बकाया राशि जमा न करने पर संबंधित दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए 10 दुकानें चिह्नित की गई हैं। कार्रवाई के दौरान संपत्ति अधिकारी आनंद प्रकाश तिवारी, सहायक संपत्ति अधिकारी रमेश चंद्र दुबे, अजय श्रीवास्तव, रणधीर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...