रुद्रपुर, मार्च 13 -- रुद्रपुर। मार्च माह में बकाया न जमा करने वालों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने अभियान चलाया। जिसमें बकाया न जमा करने पर 189 कनेक्शन काटे गये। साथ ही 26.24 लाख का वसूली भी की गई। गुरुवार को एसडीओ अन्नू अरोड़ा के नेतृत्व में ऊर्जा निगम ने रम्पुरा, खेडा, शांति कॉलोनी, प्रीत विहार, भदइपुरा, दूधिया नगर, शिमला बहादुर, बगवाड़ा, जय नगर, छतरपुर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। जिसमे बकाया न जमा करने पर 189 कनेक्शन काटे गये। साथ ही 26.24 लाख का वसूली भी की। एसडीओ ने बताया कि जो कनेक्शन काटे गये है। उनके बकाया पांच हजार से अधिक थे। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.