हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बिजली और पानी के बकाए की वसूली के लिए सोमवार को भी अभियान जारी रहा। इस दौरान नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे गए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का बिल नहीं देने पर 42 और पानी का बिल नहीं देने पर 12 कनेक्शन काटे गए हैं। अब बिल नहीं देने वालों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार और जल संस्थान के रविशंकर लोशाली ने बताया कि ब्लैक लिस्ट होने वालों को भविष्य में किसी तरह का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.