शाहजहांपुर, मार्च 16 -- शहर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या में बिजली आपूर्ति बंद होने से हड़कंप मच गया। करीब 22 हजार उपभोक्ताओं की बिजली एक साथ काट दी गई। बिजली निगम के अनुसार उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में लगातार निगेटिव बैलेंस चल रहा था और रिचार्ज नहीं कराया गया था, जिसके कारण आपूर्ति रोक दी गई। जनपद में करीब आठ महीने पहले बिजली निगम ने शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान शुरू किया था। उस समय कई उपभोक्ताओं ने पुराने बकाये को लेकर आपत्ति जताई थी और बैलेंस शून्य कराने की मांग की थी। विरोध बढ़ने पर कंपनी ने बकाया खत्म किए बिना ही उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए थे। इसके बाद मीटर पर पुराना बकाया और नया बिल दोनों ही जुड़ते रहे, जिससे कई उपभोक्ताओं का बैलेंस निगेटिव में पहुंच गया।बिजली निगम का कहना है कि स्मार्ट मीटर ...