बागपत, जनवरी 5 -- बड़ौत। बड़ौत तहसील परिसर में सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन और चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। एसडीएम भावना सिंह ने किसानों के बीच पहुंचकर भुगतान समय पर कराने का आश्वासन दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ौत तहसील में सोमवार को दोपहर दो बजे किसानों की पंचायत शुरू हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसानों की लगातार अनदेखी की जा रही है और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मलकपुर मिल पर गत वर्ष का करोड़ों रुपये बकाया है,जिसका समय पर भुगतान न होने से किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है, जिससे खेती-किसानी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.