बकाया के विवाद में 2 झुलसे, पटना में युवक को पेट्रोल छिड़क जलाया; चाऊमीन की दुकान पर भिड़ंत
पटना, सितम्बर 26 -- बिहार की राजधानी पटना में बकाया पैसा का विवाद खौफनाक कांड में बदल गया। चाऊमिन की दुकान पर एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। आग लगने से दो युवक झुलस गए। घटना शुक्रवार की रात चौक थाना क्षेत्र के कैमाशिकोह मोड़ की है। आग की चपेट में आकर एक अन्य युवक भी जख्मी हो गया जिसका विवाद से कोई नाता नहीं है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मारुफगंज निवासी आशुतोष राज (30) शुक्रवार रात कैमाशिकोह मोड़ के पास चाऊमिन दुकान पर मनचुरियन खरीदने गया था। तभी वहां पहले से मौजूद उपेन्द्र मौजूद था। दोनों के बीच बकाया पैसे को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद के बीच उपेन्द्र ने आशुतोष के शरीर पर पेट्रोल छिड़क दिया और चाउमिन की भट्ठी से निकल रही आग से पेट्रोल भभक गया। जिससे आशुतोष बुरी तरह से जल गया। साथ ही चाऊमिन खरीद रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.