बकाया किराया नहीं चुकाने पर जिला परिषद सख्त, दुकानों का आवंटन रद्द करने का नोटिस चिपकाया
लातेहार, जून 12 -- चंदवा, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, लातेहार द्वारा 1 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिला परिषद लातेहार ने बकाया किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। चंदवा प्रखंड के बस पड़ाव स्थित कई दुकानों पर आवंटन रद्द करने का नोटिस चिपकाया गया है, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। जिला परिषद द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित दुकानदारों ने लंबे समय से किराया जमा नहीं किया था। एकरारनामा की शर्तों के तहत प्रत्येक दुकानदार को नियमित रूप से मासिक किराया जमा करना अनिवार्य था, लेकिन इसके बावजूद कई दुकानदार नियमों की अनदेखी करते रहे। परिषद की ओर से 15 सितंबर 2025 और 16 फरवरी 2026 को पूर्व में नोटिस जारी कर बकाया जमा करने का निर्देश दिया गया था।7 मार्च 2026 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.