रुद्रपुर, जुलाई 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद के निर्देशन में आयकर कार्यालय रुद्रपुर में 15 जुलाई से 31 जुलाई तक 'बकाया कर मांग एवं जन-शिकायत शिविर' आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य करदाताओं की लंबित कर मांगों से जुड़ी समस्याओं और विभिन्न शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। आयकर अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि विभाग करदाताओं को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। शिविर के दौरान करदाता अपनी लंबित कर मांग, कर निर्धारण, नोटिस, भुगतान संबंधी विसंगतियों तथा अन्य आयकर संबंधी शिकायतों का समाधान करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर अनावश्यक विवादों को समाप्त किया जाए और करदाताओं को राहत प्रदान की जाए। यह भी ...