सिद्धार्थ, मार्च 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा तहसील प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के दो ईंट भट्ठों को बंद करा दिया। इन भट्ठों पर करीब नौ लाख रुपये का बकाया था और आवश्यक प्रमाण पत्र भी नहीं लिए गए थे।नायब तहसीलदार राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि इटवा तहसील क्षेत्र के पटना गांव स्थित ताज ब्रिक फील्ड पर पिछले दो वर्षों से विनियमित शुल्क बकाया था। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जमा नहीं किया गया था। इस भट्ठे पर करीब चार लाख रुपये का बकाया चल रहा था। उन्होंने बताया कि भट्ठे में आग लगी थी। मंगलवार को टीम मौके पर पहुंचकर भट्ठे में पानी डलवाकर उसे बंद कराया। साथ ही अवैध रूप से तैयार की गई ईंटों को भी ध्वस्त करा दिया गया। इसी तरह मल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.