गोरखपुर, सितम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन से जुड़े अनुदेशकों ने बकाया एरियर भुगतान व नियमितीकरण कार्य में तेजी लाए जाने की मांग को लेकर पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। अनुदेशकों ने विधायक से बातचीत कर सप्रीम से जीत के बारे में जानकारी देते हुए बकाया एरियर भुगतान और नियमितीकरण कार्य में तेजी लाए जाने के लिए शासन को पत्र लिखने का अनुरोध किया।विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अनुदेशकों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी कहा कि वह स्वयं के स्तर से कवरिंग लेटर के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने भेजेंगे। यह भी पढ़ें- अंतर्जनपदीय ट्रांसफर में वरिष्ठ टीचरों को भी शामिल करने की मांग इस मौके पर परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के ज...