बकाया ऋण की वसूली के लिये घर घर पहुँच रहे है सहकारिता कर्मी
अयोध्या, मई 12 -- तारुन। सहकारिता विभाग के कर्मचारियों समितियों के बकाया ऋण की वसूली के लिये बकायेदारों से सघन सम्पर्क कर रहे हैं। एडीओ कॉपरेटिव अमित कुमार सिंह ने बताया कि किसान फसल उत्पादन के लिये समितियों से उर्वरकों को फसली ऋण के रूप में लेते है। परन्तु उसकी समय से अदायगी नही कर रहे है। ऋण वसूली के लिए मंगलवार को क्षेत्र उमरनी ,भोपा ,गरौली,सराय मनोधर गांवो के लगभग 25 बकायेदारों से संपर्क किया गया, जिसपर ऋण जमा करने का बकायेदारों द्वारा आश्वासन दिया गया है। वसूली कुछ नहीं है। इस दौरान शाखा प्रबंधक हैदरगंज प्रेम कुमार संग्रहअमीन राम विलास पांडेय, सचिव हैदरगंज संजय उपाध्याय ,गरौली सचिव अनूप तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.