हरिद्वार, मार्च 9 -- ऊर्जा निगम ने बुधवार को उपकेंद्र ज्वालापुर की प्रथम और द्वितीय सब डिवीजन में 78 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। इस दौरान मौके पर बकायदारों से 10 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। ऊर्जा निगम के बकायेदारों की सूची लंबी है। अपील के बाद भी उपभोक्ता बकाया बिल का भुगतान निगम को नहीं कर रहे है। सोमवार को अवर अभियंता अक्षय चौहान और मुकेश रवि के नेतृत्व में ज्वालापुर की दोनों सब डिवीजन में बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं ने प्रथम सब डिवीजन में 7.5 लाख रुपये और द्वितीय सब डिवीजन में 2.5 लाख रुपये नगद जमा करा दिया। अधिकारियों ने बकाया रकम जमा नहीं करने वाले 78 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। बकाया बिल रकम जमा करने बाद ही इन उपभोक्ताओं की बिजली की सप्लाई चालू की जाएगी। ईई रवि कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.