लातेहार, अप्रैल 1 -- बेतला, प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष 2025-026 बीत जाने के बाद भी पीटीआर में कार्यरत वन-श्रमिकों के बकाए मजदूरी का भुगतान विभाग द्वारा अबतक नहीं किया गया। इससे वन-श्रमिकों के चेहरे पर मायूसी छाई है और वे कई तरह की आर्थिक परेशानियों से जूझने को विवश हैं। इसबारे में झारखंड वन-श्रमिक यूनियन के मंत्री मोबिन अंसारी ने कहा कि वन-श्रमिकों को वित्तीय वर्ष के आखिरी गत 31 मार्च तक बकाए मजदूरी का भुगतान होने की पूरी उम्मीद थी। पर मार्च बीत जाने के बाद भी मजदूरी-भुगतान नहीं होने से सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया। इधर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धनाथ झा ने इस संबंध में पीटीआर डायरेक्टर एसआर नटेश के साथ हुई वार्ता के हवाले से कहा कि मजदूरी मद में आवंटन प्राप्त हो गया है। पर कुछ तकनीकी कारणों से भुगतान लंबित है। बहुत बहुत जल्द बकाए मजदूरी...