कटिहार, जून 19 -- फलका। एक संवाददाता बीते गुरुवार की देर शाम पोठिया थाना क्षेत्र के भंगाहा तुर्की टोला निवासी संतोष कुमार मंडल उम्र-30 वर्ष की पीट- पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई।शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव भंगाहा गांव पहुंचा, तो पूरा इलाका मातमी सन्नाटे में तब्दील हो गया। परिजनों के चीख-पुकार से माहौल बेहद गमगीन हो गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मृतक के पिता अखिलेश मंडल द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उनका बड़ा बेटा संतोष मंडल मजदूरी का काम करता था। यह भी पढ़ें- कटिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी हिरासत में गुरुवार सुबह वह काम पर निकला था। दोपहर करीब 3:00 बजे छोटे बेटे रुपेश कुमार को सूचना मिली क...