लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ। नगर निगम ने गृहकर बकाएदारों पर सख्ती शुरू कर दी है। मौजूदा वित्तीय वर्ष खत्म होने में मात्र 13 दिन शेष रह गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को गोमती नगर विभव खंड स्थित विद्युत सेवा आयोग का भवन सील कर दिया गया।नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारी गृहकर की वसूली के लिए रोजाना निकल रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम जोन-4 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में टीम ने गोमती नगर के विभव खंड स्थित विद्युत सेवा आयोग पर भी कार्रवाई की। आयोग पर 11 लाख 16 हजार 789 रुपये का गृह कर बकाया था। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की। टीम में कर अधीक्षक बनारसी दास एवं राजस्व निरीक्षक अजय वर्मा की मौजूदगी में संपन्न कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.