बकाए के 21 हजार रुपये मांगे तो कारीगर को पीटा
अल्मोड़ा, जुलाई 1 -- अल्मोड़ा। कोतवाली में ठेकेदार की ओर से दलित कारीगर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला आया है। पुलिस के मुताबिक राजपुरा जोशीखोला निवासी पवन लाल ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि वह ब्राइट एंड कॉर्नर निवासी ठेकेदार नरेंद्र चौहान के पास बीते चार-पांच साल से कारीगरी का काम करता है। ठेकेदार के पास उसकी कारीगरी के लगभग 21 हजार रुपये काफी समय से बकाया चल रहे हैं। सोमवार शाम जब वह अपने दोस्त दीपक पाल के साथ नरेंद्र की मॉल रोड स्थित दुकान पर पैसे मांगने गया, तो आरोपी भड़क गया और पैसे देने से इनकार करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद रात लगभग नौ बजे पीड़ित केएमवीएन के पास खड़ा था, उस दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उसे थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी ने सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे अपमानित किया और दोबारा पैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.