आगरा, मार्च 7 -- विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रही बिल राहत योजना के तहत गांव अयेला स्थित विद्युत फीडर के कर्मचारी ग्राम लल्लू पुरा में बकाएदारों के कनेक्शन काट रहे थे। गांव के ही लक्खो पर 88813 रुपये बकाए थे। बिजली कर्मचारी प्रमोद कुमार ने बकाएदार होने के कारण अधिकारियो के आदेश पर उसका कनेक्शन काट दिया। जिससे कुपित होकर घर से निकलीं दो महिलाएं सुनीता पत्नी लाखन सिंह व कमलेश पत्नी कैशु ने कर्मचारी के साथ मार-पीट कर दी । पीड़ित कर्मचारी ने थाना सैंया में दोनों महिलाओं के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.