बागपत, जून 21 -- खेकड़ा। जिलाधिकारी ने शनिवार को खेकड़ा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनी। उन्होने अमीनों को बकाया वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और वसूली में ढिलाई बरतने वाले अमीनों को हटाने के निर्देश दिये। प्राप्त सात शिकायतों में तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने एसडीएम और तहसीलदार को इस कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा कि जिनकी आरसी कटी हुई है, उनसे वसूली का कार्य में कोई लापरवाही ना की जाए। जो वसूली हो रही है, उसे रजिस्टर में दर्ज किया जाए। यह भी पढ़ें- 12 शिकायतों में से 4 का मौके पर निस्तारणबागपत में समाधान दिवस जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि ग्राम सभा की बैठक में फैमिली आईडी बनाने का कार्य किया जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए साफ सफाई अ...