चित्रकूट, मार्च 19 -- चित्रकूट। संवाददाता राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए प्रशासन ने बकाएदारों पर शिकंजा कसना तेज किया है। बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए अधिकारी अब पहुंच रहे है। उनको नोटिसें भी थमाई जा रही है। जानबूझकर बैंक ऋण न चुकाने वाले बकाएदारों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरु की गई है। राजापुर तहसीलदार भारत प्रताप सिंह, अमीन गुलाबधर शुक्ला के नेतृत्व में बैंक प्रबंधक आशीष कुमार की टीम ने एक दर्जन से अधिक बड़े बकाएदारों को चिन्हित कर वसूली की। सभी को अंतिम नोटिस जारी कर कुर्की व नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...