पीलीभीत, फरवरी 17 -- पूरनपुर। सोमवार को बिजली विभाग की ओर से बकाया वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव रमपुरा कोन, पड़रिया और नदहा में सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एक लाख रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उखाड़कर बिजली से वंचित कर दिया गया। इसको लेकर खलबली मच गई। इस दौरान उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान टीम में प्रमोद सैनी, विकास त्रिवेदी, शमशाद अली, ओमपाल, ताहिर, अखलाक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.