लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- खमरिया, संवाददाता। पंजाब नेशनल बैंक लाखुन के बकायेदारों की जमीन राजस्व अधिकारियों ने कुर्क कर ली है। बैंक और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कुर्क खेतों में लाल झंडियां लगाई गईं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि कुर्की के बाद नीलामी की प्रक्रिया प्रचलित है। खमरिया क्षेत्र के चौंरा गांव के राजेन्द्र पुत्र विद्याधर और मोती पुत्र विद्याधर पर पंजाब नेशनल बैंक लाखुन का करीब 30 लाख रुपया बकाया है। शाखा प्रबंधक आदिल आजाद ने बताया कि बकाया जमा न करने पर दोनों किसानों की बंधक जमीन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। बंधक जमीन कुर्क करने सम्बन्धी डीएम के आदेश के बाद एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि ने नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार यादव की अगुआई में बंधक जमीन कुर्क करने के लिए राजस्व टीम गांव भेजी। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक राजेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.