सीवान, मई 28 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को बकरीद त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार व बीडीओ अंजलि कुमारी की अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक में साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अशांति को रोकने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि बक़रीद का त्यौहार भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि पशु बलि के दौरान स्थानीय परम्पराओं का सम्मान करते हुए किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस पूरे क्षेत्र में सतर्क रहेगी और किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जाएगा। यह भी पढ़ें- उत्साह और भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील बीडीओ अंजलि कुमारी ने प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि...