मिर्जापुर, अगस्त 30 -- मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बकहर नदी में लापता चरवाहे का 48 घंटे बाद रविवार को शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मड़िहान के शीतलगढ़ पटेहरा गांव निवासी 65 वर्षीय शरण कोल शनिवार की सुबह भैंस चराने सीवान की ओर गए थे। शाम को वापसी के दौरान जब भैंस लेकर लौटे तो बकहर नदी उफान पर थी। वह भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहे थे। उसी दौरान पानी के तेज बहाव में भैंस की पूंछ हाथ से छूट गई और वह लापता हो गए। पुलिस एसडीआरएफ की टीम से तलाश करा रही थी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: करमचट डैम में डुबे किशोर का 42 घंटे बाद मिला शव,मचा कोहराम 48 घंटे बाद चरवाहे का शव घटनास्थल से पांच किमी दूर संतनगर थाना क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव के सामने बकहर नदी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची संतनगर थाने की...