गुमला, जनवरी 1 -- कामडारा, प्रतिनिधि। बकसपुर मेला से लौट रहा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर कामडारा थाना क्षेत्र के कामता मोड़ के समीप पलट गया। इस हादसे में चालक समेत टेम्पो सवार चार लोग घायल हो गए। जिनमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान लोयंगा गांव निवासी शुदर बरला,उनिला तोपनो, नेहा किंडो और चालक समीर बिलुंग के रूप में की गई है। घटना में शुदर बरला की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। सभी लोग बकसपुर मेला से टेम्पो पर सवार होकर अपने गांव लोयंगा लौट रहे थे। इसी दौरान कामता मोड़ के पास चालक के बगल में बैठे शुदर बरला ने नशे की हालत में चालक का हाथ खींच दिया। जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना के बाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.