बकवा में तालाब के उत्तरी छोर पर मिट्टी के बर्तन भी मिले
बलिया, जून 10 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बंकवा गांव में तालाब की खुदाई के दौरान ऐतिहासिक अवशेषों के मिलने का दौर जारी है। तालाब के दक्षिण ओर दीवाल की संरचना मिलने के बाद खोदाई का काम रोकने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन के साथ ही पुरातत्व विभाग को दी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी आधिकारिक रूप से इस दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी है। इसे लेकर ग्रामीणों में आश्चर्य के साथ नाराजगी भी है। उधर, तालाब के उत्तरी ओर खोदाई के दौरान भी कई अन्य अवशेष मिले हैं। इनमें मृदभांड (मिट्टी के बर्तन) भी हैं।बंकवा गांव के देवानंद सिंह व राजकुमार सिंह अपनी जमीन में तालाब की खोदाई करा रहे थे। इसी दौरान करीब 30 फीट गहराई में जाने के बाद तालाब के दक्षिणी हिस्से में पुरातात्विक अवशेष मिले। खोदाई बंद कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम के साथ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.