गया, मार्च 17 -- बोधगया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-31 स्थित बकरौर महादलित टोला में पीसीसी सड़क और नाली निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। यह सड़क उदय मांझी के घर से बकरौर बाजार मोड़ तक बनाई जाएगी। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। गया जिला योजना कार्यालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर बोधगया नगर परिषद को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार बकरौर निवासी भाजपा नेता सोनू कुमार चंद्रवंशी ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को आवेदन देकर सांसद मद से इस कार्य को कराने की मांग की थी। जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर योजना को एमपीलैड्स पोर्टल के माध्यम से स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रस्तावित स्थल पर सड़क और नाली निर्माण की जरूरत को देखते हुए इसे प्राथमिकता दी जा रही है। सोनू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.