बलिया, मार्च 29 -- बैरिया। तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार को उत्पाति बकरे में 65 वर्षीय बुजुर्ग उधारी यादव पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन उन्हें सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पाल रेफर कर दिया। बता दें कि यह छुटटा बकरा गांव के आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। उधारी यादव अपने दरवाजे पर खड़े थे कि उत्पाति बकरा उनके पा आ गया, वह भगाने लगे तब तक वह हमला कर गंभीर रूप घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.