गोंडा, मई 24 -- मेहनौन। कस्बा इटियाथोक के रहने वाले उस्मान ने बताया वह करीब 14 महीने पहले एक बकरे के बच्चे को पालने के लिए घर लाए थे, धीरे-धीरे वह बच्चा बड़ा होने लगा और आज वह 14 महीने का कुर्बानी के लिए तैयार है। उन्होंने बताया बकरे के बाई तरफ पेट में साफ-साफ मोहम्मद साहब का नाम लिखा हुआ है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उस्मान ने बताया बकरे की खरीद के लिए इटियाथोक क्षेत्र के कई लोग देखकर गए और खरीदने के लिए बात भी की लेकिन उस्मान ने बकरे को बेचने से मना कर दिया। लोगों का कहना है ऐसे बकरे जिनके पेट में मोहम्मद साहब का नाम लिखा रहता है मुंबई, हैदराबाद जैसे बड़े शहर में लाखों की कीमत में बिकते हैं। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा इंसान को कुर्बानी और इंसानियत का पैगाम देता है यह भी पढ़ें- बकरीद पर नमाज स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को...