कौशाम्बी, मार्च 29 -- सैनी थाना क्षेत्र के चक बख्तियारा गांव निवासी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार की शाम बकरियां उसका खेत चर रही थीं। इस पर उसने बकरियों को हांक दिया। इसी बात पर गांव का गोदल आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई कल्लू व मनु के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...