अलीगढ़, मई 22 -- अलीगढ़। कोतवाली पुलिस ने बकरी व सूअर चोरी करने वाले गिरोह के शातिर को दबोच लिया। आरोपी के पास से नगदी व चाकू बरामद हुआ है। वहीं,पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगी है। भुजपुरा से बीते दिनों बकरी चोरी हुई थी। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। गुरुवार रात पुलिस ने मुख्य आरोपी संतोष निवासी नौरंगाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2900 रुपए और एक चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की चार वारदातें कबूली हैं। शुक्रवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- गोतस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...