वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अवैध बूचड़खाना और गोकशी का आरोप लगाकर मंगलवार दोपहर एबीवीपी से जुड़े काशी विद्यापीठ के एक छात्र नेता के नेतृत्व में पहुंचे युवकों ने पानदरीबा (चेतगंज) क्षेत्र स्थित बकरी मंडी में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर मौके से हटाया। मामले में छात्र नेता शिवम तिवारी की तहरीर पर चेतगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके पर बूचड़खाना होने से इनकार किया है। दोपहर के समय मंडी में रस्सी से बंधा एक बकरा मृत पड़ा था। इसी बीच करीब 20 युवक वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि वे आसपास के घरों के दरवाजे पीटने लगे, जिससे दूसरे पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चेतगंज थाने की पुलिस ने युवकों को समझाकर हट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.